डॉ. दिनेश शर्मा
एक आदर्श नेता
डॉ. दिनेश शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। पूर्व में वह लखनऊ के दो बार (2006 से 18 मार्च, 2017 तक) महापौर (मेयर) रह चुके हैं। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहने के साथ-साथ इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदों पर कई भूमिकाएं निभाई है।
डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक प्रतिभा को पहली बार पूर्व प्रधान मंत्री श्री. अटल बिहारी वाजपेयी ने पहचाना था। भारतीय जनता पार्टी के कई राजनेताओं की तरह डॉ.दिनेश शर्मा ने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र विंग के साथ की थी।
और पढ़ें